- Hindi News
- National
- नगर परिषद ने 5 करोड़ के टेंडर जारी किए और वो भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए: कामिनी
नगर परिषद ने 5 करोड़ के टेंडर जारी किए और वो भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए: कामिनी
श्रीगंगानगर. विधायककामिनी जिंदल ने नगर परिषद में चल रही उठापटक को जनहित के विपरीत करार देते हुए नगर परिषद प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों के चलते श्रीगंगानगर के विकास पर कैंची चला रहे हैं। शहर का विकास तब ही संभव है जब विकास के मुद्दों पर सब एक हों। विधायक जिंदल ने कहा कि बड़ी मुश्किल से नगर परिषद कुंभकर्णी नींद से जागा और 5 करोड़ के विकास कार्योंं के टैंडर जारी किए लेकिन वो भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। यदि किसी नियमों को उल्लंघन हुआ है तो उसे सुधारा जा सकता है, उसका इस तरह से प्रदर्शन किया जाना उचित नहीं है।
विधायक ने कहा कि सत्ता के मद में चूर नेताओं को अब श्रीगंगानगर के हित की सोच रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चेती तो वे गंगानगर की जनता को साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगी।