पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधीनस्थ चयन बोर्ड ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए किए पुख्ता इंतजाम

अधीनस्थ चयन बोर्ड ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए किए पुख्ता इंतजाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

पटवारीभर्तीपरीक्षा (प्रारंभिक) में अभ्यर्थी के पास ब्लू टूथ या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिला तो अभ्यर्थी की परीक्षा रद्द होने के साथ राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर 5 साल के लिए रोक लगेगी। बोर्ड ने 13 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में कोई भी नकल या पेपर लीक जैसी घटना रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा तय कार्यक्रमानुसार ही होगी।

बोर्ड अध्यक्ष आरके मीणा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित करने के साथ उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराया जाएगा।

बोर्ड की रणनीित

{ड्रेसकोड सख्ती से लागू रहेगा।

{ परीक्षा कक्ष के साथ-साथ अब टॉयलेट में भी जैमर लगाए जाएंगे।

{ एक घंटे पहले लॉटरी से वीक्षकों के परीक्षा कक्ष का चयन होगा।

{ अभ्यर्थी और अभिभावक पेपर आउट या नकल कराने वाले गिरोह के झांसे में नहीं आने की सलाह।

यहहै ड्रेस कोड

{अभ्यर्थियोंको सादे कपड़े पहनकर आना होगा। सूट, टाई, मफलर, जाकिट, कोट, ब्लेजर, जरकिन, शॉल पहनकर नहीं आएं।

{शर्ट और बिना जेब की जर्सी, स्वेटर पहनकर आए। बड़े बटन भी नहीं हो।

{शर्ट में बैज नहीं हो। महिला बालों में रबरबैंड या साधारण किस्म की हेयर पिन लगाकर आए।

{तलाशी में अभ्यर्थी को स्वेटर, जर्सी, जूते, मोजे उतारकर और स्कार्फ उतारकर तलाशी देनी होगी।

क्यालेकर जाएं क्या नहीं

तहसीलस्तर पर केंद्र होने से कुछ केंद्रों पर हो सकता है टेबल कुर्सी नहीं मिले। इसलिये परीक्षार्थी ओएमआर सीट के नीचे देने के लिए स्मूथ सरफेस का गत्ता, क्लिप बोर्ड, हार्डबोर्ड ला सकते हैं ताकि गोला करने में परेशानी नहीं हो।

42 केंद्रोंपर होगी परीक्षा

18हजार अभ्यर्थीबैठेंगे।

खबरें और भी हैं...