3 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया
श्रीगंगानगर। ग्रामपंचायत 3 छोटी में गुरुवार को सरपंच सुनीता सीगड़ की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज में बेटियों का बड़ा महत्व है, उनके पढ़ने से कई पीढ़ियां संस्कारित होती हैं। इसलिए कन्या भ्रूण हत्या की जोरदार तरीके से रोकथाम होनी चाहिए। जागरूकता कार्यक्रम में पंचायत समिति के प्रधान पुरुषोत्तम बराड़, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़ एवं ज्योति कांडा, पूर्व सभापति जगदीश जांदू एवं महेश पेड़ीवाल, भाजपा नेता शिव स्वामी, डॉ. बृजमोहन सहारण सहित कई लोग उपस्थित थे।