पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर|भाजपा किसानमोर्चा के जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों की बैठक गुरुवार को नई धानमंडी में हुई। इसमें सर्वप्रथम लांस नायक हनुमनतथप्पा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनके देश हित में बलिदान को नमन किया गया। दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरदुल सिंह कंग (7 डब्ल्यू) ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी आत्माराम तरड़ विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने नई फसल बीमा योजना, जल स्वावलंबन किसान हित में नई जन कल्याणकारी योजनाएं, जो नरेंद्र मोदी वसुंधरा राजे सरकार ने किसान हित में लागू की है, उनके बारे में बताया। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जोरासिंह मोहनपुरा, हरविंद्र सिंह खालसा, सुरेंद्रपाल सिंह दुखिया, गुरविंद्र सिंह मलकाना, महामंत्री सतपाल कासनियां, मनभीर सिंह रंधावा सहित अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...