श्रीगंगानगर|नगर परिषदके टेंडरों पर डीएलबी निदेशक के रोक के बाद
श्रीगंगानगर|नगर परिषदके टेंडरों पर डीएलबी निदेशक के रोक के बाद कुछ पार्षदों को साथ लेकर ठेकेदार जयपुर पहुंचे। जहां उन्होंने डीएलबी निदेशक पुरुषोत्तम बियानी से मुलाकात कर टेंडर से संबंधित पत्रावलियां पेश की तथा बताया कि परिषद के कुछ ठेकेदार हैं जो टेंडरों को निरस्त करवाने में लगे हैं। लंबे समय बाद शहर में 5 करोड़ रुपए से 37 निर्माण कार्य होने हैं। ठेकेदारों ने यह भी कहा कि परिषद के टेंडर जारी करने के बाद ठेकेदार पूल बनाने में लगे रहे, लेकिन समयावधि समाप्त हाेने के बाद टेंडर निरस्त कराने में जुट गए हैं। इधर टेंडर निरस्त कराने के लिए प्रयासरत ठेकेदारों ने भी विभाग के उच्चाधिकारियों तक टेंडर जारी करने में की गई अनियमितता पहुंचाने का निर्णय लिया है। ठेकेदारों ने बताया कि जो ठेकेदार टेंडर निरस्त नहीं किए जाने की बात कह रहे हैं, उन्होंने परिषद अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर टेंडर हथियाए हैं।
डीएलबी से टेंडर निरस्त नहीं करने की मांग