पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीईओ मदन सोनी को किया रिलीव, अब भी डीईओ माध्यमिक में बचे तीन अधिकारी

एडीईओ मदन सोनी को किया रिलीव, अब भी डीईओ माध्यमिक में बचे तीन अधिकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

डीईओमाध्यमिक कार्यालय में एडीईओ की पोस्ट के लिए चल रहे नाटकीय घटना क्रम के बीच गुरुवार को एडीईओ मदनलाल सोनी को रिलीव कर दिया गया। रिलीव करने के बाद उनका हेड क्वाटर डायरेक्ट्रेट रखा गया है और डायरेक्टर को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी अगली नियुक्ति वहीं से तय की जाएगी। शिक्षाधिकारियों ने बताया कि विभागीय नियमों के अनुसार एक पोस्ट पर दो अधिकारी होने पर एक को रिलीव करना अनिवार्य होता है। सोनी के पास शैक्षिक प्रकोष्ठ का प्रभार था और स्टे मिलने के बाद असीजा भी इसी पोस्ट पर वापस आए हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनी के रिलीविंग आदेश बुधवार रात ही जारी कर दिए गए थे और उन्हें रिलीव कर दिया गया था। गुरुवार को सिर्फ औपचारिकताएं ही पूरी की गई हैं।

असीजाके पास होगा शैक्षिक प्रकोष्ठ का प्रभार

एडीईओमदनलाल सोनी के रिलीव होने के बाद अब यशपाल असीजा के पास अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शैक्षिक प्रकोष्ठ का पूरा प्रभार होगा। जबकि एडीईओ प्रशासन के पद पर अशोक वधवा और मनोहर लाल चावला काबिज हैं।

तीनो ही डीईओ कोर्ट के आदेशानुसार दे रहे हैं ड्यूटी

खबरें और भी हैं...