श्रीगंगानगर. साहित्य संसद, फतेहपुर की ओर से बासनी के मरुधरा
श्रीगंगानगर. साहित्य संसद, फतेहपुर की ओर से बासनी के मरुधरा सेवा संस्थान में गुरुवार को साहित्यकार भंवरलाल महरिया “भंवरो” को सांवर शर्मा स्मृति साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जाने-माने युवा राजस्थानी साहित्यकार कुमार अजय ने भंवरलाल को पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपए, अभिनंदन पत्र, शॉल श्रीफल भेंट किए गए। इस मौके पर कुमार अजय ने कहा कि महरिया का सम्मान एक सच्चे साहित्यधर्मी का सम्मान है, जिसने विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए आम आदमी की पीड़ा को व्यक्त करने के लिए साहित्य रचा है।
महरिया को सांवर शर्मा साहित्य पुरस्कार