ट्रक यूनियन के गठन पर चर्चा की
श्रीगंगानगर। यहांसूरतगढ़ रोड स्थित ऑटोमोबाइल मार्केट के पार्क में बुधवार को ट्रक संचालकों की बैठक हुई। बैठक में ट्रक यूनियन के गठन संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें ट्रकों एवं ट्रक यूनियन के कागजात, पुकार, आदि पर विचार विमर्श कर ट्रक यूनियन गठन का निर्णय किया गया। विजय कुमार, महेंद्र बिश्नोई, मोहम्मद मुश्ताक, राजकुमार स्वामी आदि ने बताया कि 20 फरवरी को पुन: इसी लाइन पार्क में बैठक होगी, जिसमें कोई ठोस निर्णय किया जाएगा।