पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी छात्राओं का प्रशासन ने किया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी छात्राओं का प्रशासन ने किया सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता, श्रीगंगानगर।

डेरासच्चा सौदा गुरुसर मोडिया स्थित शाह सतनाम मेमोरियल सीनियर गर्ल्स स्कूल की तीन छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय खेलों में गोल्ड एवं सिल्वर मैडल जीतने पर एसडीएम कैलाश चंद्र शर्मा ने यहां अपने कार्यालय में उनका सम्मान किया। उन्होंने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में और अधिक उपलब्धि हासिल करने का आशीर्वाद दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में आए डेरा प्रेमियों ने तीनों छात्राओं का स्वागत कर विजयी जुलूस निकाला। जुलूस में छात्रा ऐशबिल, श्रेया एवं लवदीप को खुली जीप में फूलमालाएं पहनाकर बैठाया गया। विजयी छात्राओं के वाहन के पीछे डेरा प्रेमियों के वाहन गुजर रहे थे। विजय जुलूस कलेक्ट्रेट से रेलवे स्टेशन रोड, लक्कड़ मंडी रोड, गोलबाजार से गुजरकर इंदिरा कॉलोनी होते हुए रविदास नगर में नामचर्चा घर पहुंचा। यहां डेरा सच्चा सौदा के स्थानीय ब्लाॅक के गोकुल सनेजा एवं विजय मिड्ढा के नेतृत्व में तीनों लड़कियों काे सम्मान प्रतीक भेंट किया गया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 27 से 30 दिसंबर को मलेशिया में आयोजित जूनियर एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप में श्रेया ऐशबिल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले थाईलैंड में 5वीं एशियन योगा चैंपियनशिप में लवदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

श्रीगंगानगर. अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता छात्राओं के साथ जुलूस निकालते डेरा प्रेमी।

खबरें और भी हैं...