पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेंपो से गिरकर 5 साल की बालिका की मौत

टेंपो से गिरकर 5 साल की बालिका की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर|लालगढ़ थानाक्षेत्र में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टेंपो में सवार पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति अपनी पुत्री नमनदीप कौर को लेकर किन्नू तोड़ने वाले मजदूरों को लेने जा रहा था कि अचानक टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो बीच सड़क ही पलट गया। दुर्घटना में टेंपो चालक कृष्ण कुमार घायल हो गया। जबकि उसकी पुत्री नमन दीप कौर को गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...