पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी परीक्षा आज, डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा केंद्र पर

पटवारी परीक्षा आज, डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा केंद्र पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| पटवारीभर्ती परीक्षा शनिवार को होगी। जिलेभर से 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे और इनके लिए श्रीगंगानगर शहर में ही 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक है, लेकिन अभ्यर्थियाें को डेढ़ घंटा पहले आना होगा।

नोडल अधिकारी जिला परिषद सीईओ विश्राम मीणा ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर एक-एक अभ्यर्थी की सघनता से जांच होगी। पुरुष महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाफ लगाया गया है। इसलिए सभी को डेढ़ घंटा पहले आने को कहा गया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड तय किया है। इसके अनुसार अभ्यर्थियों को सादे कपड़े पहनकर आना होगा। सूट, टाई, मफलर, जैकेट, कोट, ब्लेजर, शाल पहनने पर पाबंदी रहेगी। यदि कोई लाया तो वह पांच साल तक परीक्षाओं से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। नकल रोकने के लिए हर केंद्र पर जैमर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद में परीक्षा संबंधी सूचनाएं लेने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 0154-2445037 है।

परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से

खबरें और भी हैं...