ई-टेंडर पर दोनों पक्षों ने कोर्ट जाने का मानस बनाया
श्रीगंगानगर| नपकी ओर से जारी 5 करोड़ के 37 कार्यों के ई-टेंडर का विवाद दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। स्वायत शासन मंत्री, डीएलबी डायरेक्टर को मामले की जानकारी से अवगत करवा दिया गया है। इसके बावजूद अभी भी दोनों पक्ष टेंडर पर अड़े हुए हैं।
एक पक्ष टेंडर निरस्त करने और दूसरा पक्ष टेंडर के वर्कआॅर्डर जारी करने की बात कर रहा है। शुक्रवार को दोनों ही पक्षों ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में कोर्ट जाने की बात कही है। पार्षद हरविंद्र पांडे का कहना है कि उनके वार्ड में एक साल के दौरान एक भी काम नहीं हुआ है। नगरपरिषद ने हाल ही में टेंडर जारी किए, जिसमें उनके वार्ड में भी कुछ कार्य होने थे।