पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 से बेमियादी अवकाश पर जाएंगे न्यायिक कर्मचारी

15 से बेमियादी अवकाश पर जाएंगे न्यायिक कर्मचारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| शेट्टीपे कमीशन के लिए न्यायिक कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके 15 फरवरी से बेमियादी अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों के अवकाश पर जाने से अदालतों में कामकाज भी प्रभावित होगा।

इससे पहले कर्मचारियों ने संघर्ष समिति के नेतृत्व में कोर्ट से रैली निकाली, जो कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। वहां हुई सभा को संबोधित करते हुए न्यायिक कर्मचारियों ने कहा कि 25 जनवरी 2016 को कर्मचारियों ने इस शर्त के साथ आंदोलन स्थगित किया था कि 9 फरवरी तक हाईकोर्ट के आदेशानुसार सरकार ने शेट्टी पे कमीशन की सिफारिशों को लागू नहीं किया तो 10 फरवरी से आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा। यह आंदोलन 14 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान भी सरकार ने सिफारिशें लागू नहीं की तो 15 फरवरी से तमाम कर्मचारी बेमियादी अवकाश पर चले जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि 12 फरवरी तक भी सरकार ने शेट्टी पे कमीशन को लागू करने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया।

खबरें और भी हैं...