पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चूनावढ़ पुलिस ने शराब की चालू भट‌‌्ठी पकड़ी, एक व्यक्ति को पकड़ा

चूनावढ़ पुलिस ने शराब की चालू भट‌‌्ठी पकड़ी, एक व्यक्ति को पकड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

चूनावढ़पुलिस ने चूनावढ़ थाना क्षेत्र के ही गांव मलकानी में दबिश देकर हथकढ़ शराब बनाने की चालू भट्ठी पकड़ी है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने मलकानी ढाणी निवासी गुरदीपसिंह उर्फ गुप्पी पुत्र करतारसिंह को मौके से हथकढ़ शराब निकालते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 बोतल हथकढ़ शराब बरामद की और मौके पर मिला 150 लीटर लाहन नष्ट कर दिया गया। उधर घमूड़वाली थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए छह मासी नहर के पास से रामनारायण पुत्र बृजलाल को 28 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...