स्केटिंग मैराथन कल, 42 किमी दौड़ेंगे प्रतियोगी
श्रीगंगानगर| श्रीगंगानगरके 2 साल के बच्चों से लेकर 30 साल तक के युवा स्केटिंग मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। डिस्ट्रिक्ट एम्मेचर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में धूम स्केटस की ओर से 14 फरवरी को जस्सा सिंह मार्ग, पंजाबी बाग सिटी, खालसा नगर में प्रतियोगिता होगी। सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक की इस प्रतियोगिता में दौड़ 42 किमी की रहेगी। पूर्व में यह मैराथन सोनीपत में कराई गई थी। इसमें 2 घंटे 27 मिनट का रिकाॅर्ड भी श्रीगंगानगर के बच्चों के नाम रहा है। कार्यक्रमों में विभिन्न आयु वर्ग के अनेक इवेंट होंगे। इसके तहत 15 फरवरी को शाम 5 बजे अबाकस क्विक कैल्कुलेशन के रिकाॅर्ड के लिए भी अरोड़वंश गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम कराया जाएगा।