पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रिटायर हुए कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप

फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर नौकरी कर रिटायर हुए कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस के अनुसार परिवादी बजरंग शर्मा की ओर से दिए गए शिकायत पत्र में उसने बताया था कि गणेशगढ़ निवासी रोज सिंह की जाति मेहरा है, लेकिन उसने मजहबी जाति का फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाकर सन् 1977 में कृषि विभाग में सुपरवाइजर की नौकरी ज्वाइन कर ली। पुलिस के अनुसार मेहरा जाति वर्तमान में ओबीसी कटेगरी में आती है, जबकि मजहबी जाति अनुसूचित जनजाति में आती है। रोज सिंह पर आरोप है कि उसने अनुसूचित जाति वर्ग के कोटे की नौकरी को पाने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिए और इन्हीं प्रमाण पत्रों के आधार पर उसका चयन विभाग ने किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी करीब तीन-चार साल पहले ही कृषि विनिदेशालय के सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत भी हो चुका है।

लालगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के पुत्रों ने बांसवाड़ा जिले में ही मेहरा जाति बताते हुए भूमि खरीद कर पत्थर कटाई का काम शुरू किया था। इन्होंने जहां पत्थर कटाई का काम शुरू किया था वहां पहले बजरंग शर्मा का काम चलता था। परिवादी और आरोपी के पुत्रों में काम का कंपीटिशन होने के कारण जब परिवादी ने आरोपी की जांच पड़ताल की तो उसे पता चला कि रोज सिंह ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी ज्वाइन की थी। इसके बाद परिवादी ने आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाना शुरू कर दिया और उसके हाथ आरोपी के पुत्रों को जाति प्रमाण-पत्र लग गए जिनमें उनकी जाति मेहरा लिखी हुई थी। इसके बाद परिवादी ने कई मंत्रियों और विभाग में पत्र लिखकर शिकायत की।

भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

लालगढ़थानापुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी नौकरी करने के आरोप में एक रिटायर्ड कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार एसपी की ओर से मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए जाने के बाद लालगढ़ थाना में आरोपी रोजसिंह पुत्र निक्का सिंह निवासी गणेशगढ़ के खिलाफ फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर कृषि विनिदेशालय में नौकरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार परिवादी के परिवाद दिए जाने के बाद जांच की गई। इसमें दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने करीब 34 साल तक सरकारी सेवा की और करीब तीस-चार साल पहले रिटायर भी हो चुका है।

खबरें और भी हैं...