पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्सिंग सेकंड ग्रेड भर्ती के लिए दस्तावेज जमा कराने के लिए पहुंचने लगे अभ्यर्थी

नर्सिंग सेकंड ग्रेड भर्ती के लिए दस्तावेज जमा कराने के लिए पहुंचने लगे अभ्यर्थी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| नर्सिंगसेकंड ग्रेड भर्ती के लिए अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज जमा कराने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2013 में 15 हजार 757 नर्स सेकंड ग्रेड पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद हाल ही में सरकार की ओर से लगभग 11 हजार 28 पदों के लिए सूची जारी की जा चुकी है। इस भर्ती के तहत जिले को लगभग 142 सेकंड ग्रेड नर्सिंगकर्मी और मिलेंगे। भर्ती के अंतर्गत पूर्व में संविदा के आधार पर काम कर रहे संविदाकर्मियों को एक साल के लिए 5 प्रतिशत और तीन साल या इससे अधिक का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को अधिकतम 15 बोनस अंक दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। सीएमएचओ वीपी असीजा के अनुसार दस्तावेज जमा कराने के बाद कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर अंतिम सूची जारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...