बसंत पंचमी की धूम, शिक्षण संस्थानों में हुई मां सरस्वती की अाराधना
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
मांसरस्वती केप्राकट्य दिवस बसंत पंचमी पर शहर की शिक्षण संस्थाओं के साथ ही विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन हुए और प्रसाद वितरण किया गया।
सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं महासंघ के तत्वावधान में शुक्रवार को अपराह्न 3:30 बजे लक्कड़ मंडी रोड स्थित गीता भवन में ज्ञान की देवी सरस्वती का आराधना पर्व वसंत पंचमी हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। उपस्थित लोगों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आराधना की। महासंघ सचिव मनीराम सेतिया ने बताया कि मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय गोयल एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. ज्ञानचंद शर्मा थे। अध्यक्षता महासंघ जिलाध्यक्ष रमेश सिंगल ने की। स्वागताध्यक्ष डॉ. ओपी गोयल एवं इंद्रजीत पप्पू चौधरी थे।
अमन-चैनखुशहाली की कामना की
अग्रवामा जागृति मंच की ओर से जवाहरनगर में वसंत उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर इलाके में सुख-समृद्धि, अमन-चैन खुशहाली की कामना की गई। अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया कि वसंत पंचमी से संबंधित कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को उपहार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। महिलाओं ने पीले रंग के वस्त्र पहन रखे थे, जिससे कार्यक्रम की शोभा देखते ही बनती थी। कार्यक्रम में सचिव रचिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गीता अग्रवाल, लता अग्रवाल, ललिता बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।
राजकीयउच्च प्राथमिक स्कूल 12 क्यू
12क्यू स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में स्टूडेंट्स ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रिंसिपल शमिंद्र कौर ने स्टूडेंट्स को बसंत पंचमी का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक राजेंद्र सोनी वीरपाल कौर मौजूद रही।
आदर्शविद्या मंदिर
विनोबाबस्ती स्थित आदर्श विद्या मंदिर हवन का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल का प्रबंधन शिक्षण स्टाफ के साथ स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
मल्टीपर्पज में मनाया उत्सव
श्रीगगानगर.बसंत पंचमी पर गोदारा काॅलेज मेंआयोजित संगीत प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी, कार्यक्रम में बैठी छात्राएं।