एलर्जी, अस्थमा श्वास रोग शिविर कल
श्रीगंगानगर|स्थानीय जवाहरनगरके सेक्टर नंबर 4 स्थित संजीवनी पार्क में रविवार अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क एलर्जी, अस्थमा श्वास रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के पूर्व चिकित्सक डाॅ. सजीव कुमार चुघ नि:शुल्क परामर्श देंगे। शिविर में पीएफटी कंप्यूटर द्वारा फेफड़ों की जांच नि:शुल्क की जाएगी, साथ ही एलर्जी, दमा, अस्थमा, सीओपीडी, आई एलर्जी टीबी के बारे में भी परामर्श दिया जाएगा।