पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मरीजों को रेफर करने पर अस्पताल में लोगों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

मरीजों को रेफर करने पर अस्पताल में लोगों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

राजकीयजिला अस्पताल से आए दिन मरीजों को रेफर किए जाने से परेशान लोगों ने पीएमओ के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। प्रदर्शनकारी महेंद्र बागड़ी ने बताया कि एक दो दिन पहले गुरुनानक बस्ती अपने पीहर आई महिला संगीता पुत्री राजेंद्र कुमार को जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए लाया गया। इसे देखने के बाद डॉक्टर्स ने उसे प्राइवेट हॉस्पिटल या बीकानेर ले जाने के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, जब लोगों ने जिला अस्पताल में ही इलाज करने का दबाव बनाया तो डॉ. सुनीता चौधरी को कॉल पर बुलाकर महिला की सिजेरियन डिलीवरी की। प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टर्स पर आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज नहीं हो पाता और मरीजों को छुट्टी लेकर कहीं और इलाज के लिए जाना पड़ता है। जिले के दौरे पर आए जिला प्रभारी संयुक्त निदेशक संगीत चौधरी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देते हुए डॉक्टर्स की शिकायत लिखित में देने को कहा और मात्र 15 दिन में समस्या का समाधान करने की बात कही और इतने दिनों में समाधान नहीं होने पर जिला प्रभारी का पद छोड़ने तक की चेतावनी दे डाली। संयुक्त निदेशक ने पीएमओ डॉ. सुनीता सरदाना को मरीजों उचित इलाज करने और व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए पाबंद किया।

ओपीडीमें फिजिशियन डॉक्टर्स बढ़ाने की मांग

प्रदर्शनकारियोंने ओपीडी में फिजिशियन डॉक्टर्स की संख्या बढ़ाने की मांग की। उन्होंने संयुक्त निदेशक चौधरी से मांग की कि ओपीडी में दिखाने आने वाले मरीजों को घंटोंं लाइन में लगकर दिखाना पड़ता है। क्योंकि जिले का सबसे बड़ा अस्पताल होने के कारण यहां बाहर से दिखाने आने वाले मरीजों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में पहले उन्हें पर्ची लेने, फिर दिखाने के लिए और इसके बाद दवा लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।

एकमहीने में 125 मरीज रेफर

राजकीयजिला अस्पताल में दिखाने आने वाले मरीजों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ ओपीडी में दिखाने आने वाले मरीजों का तांता लगा रहता है। वहीं, अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2016 में कुल 2 हजार 422 मरीज भर्ती किए गए थे। इनमें से विभिन्न कारणों से 125 मरीजों को इलाज के अभाव में अन्यत्र रेफर कर दिया गया। वहीं, इलाज के दौरान गत जनवरी माह में 58 मरीजों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...