5 करोड़ के टेंडर निरस्त नहीं करने की मांग जयपुर मुख्यालय पहुंची
श्रीगंगानगर| डीएलबीनिदेशक की ओर से नगर परिषद की ओर से लगाए गए 5 करोड़ के टेंडरों पर रोक लगा देने के ठीक एक दिन बाद बुधवार को भाजपा के दो पार्षद डीएलबी पहुंचे। जहां पार्षदों ने डीएलबी निदेशक पुरुषोत्तम बियानी को ज्ञापन सौंपकर परिषद की ओर से जारी किए गए टेंडर निरस्त नहीं करने की मांग रखी। पार्षद अशोक मेठिया पवन गौड़ ने डीएलबी निदेशक को बताया कि नगर परिषद में बाेर्ड बने सवा साल होने जा रहा है, लेकिन पहली बार परिषद ने 5 करोड़ के टेंडर 37 कार्यों के लिए लगाए हैं। यह भी निरस्त कर दिए गए तो शहरवासियों में गलत संदेश जाएगा। इस पर बियानी ने कहा कि उन्होंने परिषद से टेंडरों की मूल पत्रावली मंगवाई है। पत्रावली देखकर ही आगामी आदेश जारी किए जाएंगे। वहीं, टेंडर निरस्त नहीं करने की मांग के समर्थन में अनेक ठेकेदार भी कुछ पार्षदों के साथ बुधवार शाम जयपुर रवाना हो गए। परिषद सूत्रों की मानें तो इनमें अधिकतर ठेकेदारों को नए टेंडरों में कार्य हाथ लगा था, वही शामिल हैं।