पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैनकार्ड अनिवार्यता पर सर्राफा संघ ने बंद रखे शोरूम

पैनकार्ड अनिवार्यता पर सर्राफा संघ ने बंद रखे शोरूम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटे ग्राहकों के लिए सर्राफा में पैन कार्ड को फिजूल की कसरत बताया

भास्करसंवाददाता|श्रीगंगानगर

शहरकेबड़े ज्वैलरी शोरूम्स के संगठन सर्राफा संघ ने बुधवार को अपना कारोबार बंद रखा और सोने के दो लाख रुपए की नकद बिक्री पर पैनकार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। सर्राफा संघ से जुड़े सभी 22 सदस्यों ने बुधवार को अपने शोरूम्स बंद रखे और जवाहर मार्केट में सुबह बैठक रखी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक पक्षीय निर्णय किया है। पूर्व में शोरूम्स से ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 5 लाख रुपए तक की छूट थी। अब दो लाख की ज्वैलरी खरीद करने वाले ग्राहकों के लिए भी पैन कार्ड की अनिवार्यता कर देना सरासर उनके व्यवसाय को चौपट कर देगा। सर्राफा संघ के सचिव सुभाष जैन ने बताया कि इलाका कृषि प्रधान है और यहां के किसान विवाह शादियों में ज्वैलरी खरीदते हैं, लेकिन जब उनसे पैन कार्ड की मांग की जाती है तो वह उनके पास नहीं होता। वे जिज्ञासावश इसके बारे में पूछते हैं। उन्हें जब बताया जाता है कि दो लाख रुपए की ज्वैलरी खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्य है, इससे आपका टीसीएस कटेगा। ग्रामीणों को टीडीएस की जानकारी नहीं है। इससे उनके यहां से ग्राहक खाली लौट रहे हैं। इस प्रकार ज्वैलरी शोरूम्स का व्यवसाय चौपट हो रहा है।

सर्राफा संघ के सभी सदस्य सभा के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम कर्णसिंह को वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन देकर पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र निर्णय नहीं किया गया तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।

दो लाख की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता का विरोध करते सर्राफा व्यापारी।

खबरें और भी हैं...