कांग्रेस ने मनाई पायलट जयंती
श्रीगंगानगर| कांग्रेसकार्यालय में जिलाध्यक्ष कुलदीप इंदौरा की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 71वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर इंदौरा ने पायलट के जीवन संबंधी एवं पार्टी में उनके योगदान की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक संतोष सहारण, पृथ्वीपाल सिंह संधू, हरजिंद्र बराड़, राजकुमार गौड़, जगदीश जांदू, श्यामलाल शेखावाटी, कश्मीरीलाल जसूजा, भीमराज डाबी, मनिन्द्र कौर नंदा, ज्योति कांडा , ललित बहल, बलकरण सिंह बराड़, नमिता सेठी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
स्पिनिंगमिल को लेकर प्रदर्शन को समर्थन :भारतीय युवा कांग्रेस श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष अजब सिंह खीचड़ ने कहा कि हनुमानगढ़ स्पिनिंग मिल बंद करने के विरोध में 12 फरवरी को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में जिले के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे भाग लेने का आह्वान किया है। इस संबंध में बुधवार को पार्टी कार्यालय में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी गुरुवार सुबह यहां आएंगे। वे लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत बलराम जाखड़ के निवास पंजाब स्थित गांव पंजकोसी में शोकसंतप्त परिवार में संवेदना व्यक्त करने जाएंगे।
श्रीगंगानगर. कांग्रेस कार्यलय में जयंती कार्यक्रम में मौजूद नेता कार्यकर्ता।