नि:शुल्क आरएससीआईटी कोर्स शुरू
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
आरकेसीएलके स्थानीय केंद्र बीएसजी कॉलेज ऑफ आईटी पर 35 महिलाओं का निशुल्क आरएससीआईटी कोर्स शुरू हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रोजेक्ट ऑफिसर विजय कुमार, पार्षद लता चौधरी एवं आशा खटीक ने कोर्स की शुरूआत की। जिला समन्वयक सुनील अरोड़ा एवं आईटी ज्ञान केंद्र संचालक अशोक शांडिल्य उपस्थित थे। विजय ने महिला एवं बाल विकास की इस योजना का महत्व बताया।