नशा मुक्ति शिविर 14 से
श्रीगंगानगर। 7जैड मिर्जेवाला रोड स्थित नई जिन्दगी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में 14 फरवरी दोपहर 2 से 4 बजे तक नशा मुक्ति परामर्श शिविर लगाया जाएगा। संस्था के डायरेक्टर अनिल वधवा ने बताया कि इस शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक डाॅ. अरूण मोंगा, डाॅ. विजय कृष्ण कौशिक डाॅ. एस.के. त्रिपाठी (मनोरोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं देंगे।