पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयकर विभाग से तीन साल में कर ली करोड़ों की ठगी, आरोपी रिमांड पर

आयकर विभाग से तीन साल में कर ली करोड़ों की ठगी, आरोपी रिमांड पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

कोतवालीपुलिस की ओर से मंगलवार को गिरफ्तार किए गए ठगी के आरोपी कपिल कंसल को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जांच अधिकारी प्रशिक्षु एसआई सुरेंद्र सिंह के अनुसार कपिल कंसल को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे जज ने 19 फरवरी तक रिमांड पर दिया है। आरोपी ने अपना शातिर दिमाग लगाते हुए आयकर विभाग को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर जब आरोपी के काले कारनामों की परतें उधेड़ना शुरू किया तो पता चला कि केवल श्रीगंगानगर में ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने ठगी करके कुछ ही वर्षों में बेशुमार दौलत इकट्ठी कर ली थी।

पुलिस ने बताया कि कपिल कंसल ने दिल्ली के उत्तमनगर में फ्लैट तक खरीद लिया था। कपिल कंसल विभाग से और ठगी करता उससे पहले ही आयकर विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया और छानबीन कर उसे दिल्ली से गिरफ्तार भी कर लिया गया। एसआई सुरेंद्रसिंह के अनुसार शातिर आरोपी की गिरफ्तारी में सीडीआर सैल का विशेष योगदान रहा है। इनकी सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस आउट की गई। टीम में शामिल कांस्टेबल चंद्रप्रकाश, कांस्टेबल निहालचंद, कांस्टेबल संजय और योगेश का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...