नगर कीर्तन अखंड पाठ 12 से
श्रीगंगानगर। गुरुद्वाराशिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी, 42 डी ब्लॉक, श्रीगंगानगर के नवनिर्मित गुरू अस्थान दीवान हाल के प्रारंभ होने पर 12 फरवरी को सुबह 6 से 8 बजे तक सुखमणी साहिब का पाठ सिमरन होगा। गुरूद्वारा शिरोमणी भगत बाबा नामदेव जी प्रबन्धक कमेटी के मुख्य सेवादार हरदर्शन सिंह ने बताया कि इस दिन सुबह 8 बजे 80 ब्लॉक, श्रीगंगानगर से साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप, पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन के रूप में 42-डी ब्लॉक, नजदीक वकीलों वाली डिग्गी स्थित गुरुद्वारा साहिब के नव निर्मित हॉल में लाए जाएंगे।