घरों में सफाई का काम करने वाली महिला की संदेहास्पद मौत
श्रीगंगानगर| घरोंमें झाडूू-पोचा का काम करने वाली महिला की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय महिला सत्यम नगर में किसी के घर काम करने गई हुई थी। जवाहरनगर थाना से जानकारी के अनुसार मृतका के जीजा ने मर्ग रिपोर्ट में बताया कि मृतका संदीप कौर प|ी कालासिंह निवासी फ्रेंडस विहार में अपने बच्चे के साथ ही रहती थी और लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करके अपना जीवनयापन करती थी। संदीप कौर बुधवार सुबह आठ बजे अपने घर से सत्यमनगर स्थित बालकिशन अरोड़ा के घर काम करने गई थी कि अचानक बेहोश होकर गिर गई। तब उस घर के लोगों ने संदीपकौर को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतकाका पोस्मार्टम कराने से इंकार किया
पुलिसके अनुसार संदीप कौर की मौत का कारण हार्टफेल होना माना जा रहा है। वहीं, मृतका के परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को देखते हुए मामले की जांच की जाएगी।