मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी आएंगे
श्रीगंगानगर| राष्ट्रीयमानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन जिला श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र छाबड़ा ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष जल्द श्रीगंगानगर आएंगे। छाबड़ा ने बताया कि उनकी प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी ब्रजेश पाठक से जयपुर में वार्ता हुई थी। जहां पाठक ने बताया कि वे श्रीगंगानगर में कार्यालय उद्घाटन, पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण और संगठन की गतिविधियों के बारे में विचार-विमर्श मीटिंग के लिए आगामी माह में श्रीगंगानगर आएंगे। छाबड़ा ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी तथा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव नीना युसुफ के आने की भी संभावना है।