नशों से ग्रस्त 50 मरीजों की जांच
श्रीगंगानगर। तपोवनट्रस्ट की ओर से संचालित तपोवन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास संस्थान में बुधवार को सुबह 9 से 11 बजे तक नि:शुल्क नशा मुक्ति एवं पुनर्वास शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में डाॅ. नितिनसिंह ने विभिन्न नशों से ग्रस्त 50 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। संस्थान सचिव संदीप कटारिया ने बताया कि शिविर में आए ज्यादातर मरीजों की आयु 21 वर्ष से कम थी और ये सभी स्मैक के नशे से पीड़ित थे। शिविर में संस्थान के अध्यक्ष कैलाश मित्तल, उपाध्यक्ष मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, तपोवन प्रन्यास अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल, संस्थान मैनेजर रामेश्वर स्वामी भी मौजूद रहे।