पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरडी बर्मन फैंस क्लब का कार्यक्रम 14 को

आरडी बर्मन फैंस क्लब का कार्यक्रम 14 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| गजलसम्राट जगजीत सिंह की जन्मस्थली श्रीगंगानगर में युवाओं में संगीत को बढ़ावा देने एवं उन्हें मंच प्रदान करने वाली संस्था आरडी बर्मन फैन्स क्लब 14 फरवरी शाम 4 बजे जवाहरनगर स्थित अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में गीतों भरी शाम रंग” का आयोजन करेगा। संस्था के कोऑर्डिनेटर शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि कार्यक्रम विशेष रूप से सेक्सोफोन की धुनों पर आधारित होगा एवं आरडी बर्मन फैन्स क्लब की ओर से चयनित युवाओं के अतिरिक्त बाहर से आए कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। म्यूजिक डायरेक्टर मनोज आर्य ने बताया कि पूर्व में सुनहरी यादें और ढोलक कार्यक्रम का आनंद लेने वाले श्रोताओं के आग्रह पर यह कार्यक्रम किया जा रहा हैI प्रवक्ता ललित डोडा ने बताया कि सेक्सोफोन पर अपनी प्रस्तुति देने के लिए मुंबई से कलाकार रहे हैं, वहीं गायन में श्रीगंगानगर के अतिरिक्त बीकानेर एवं पंजाब से आने वाले गायक कलाकार श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देंगे।

खबरें और भी हैं...