पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरक्षण | मय्यड़ में डाला पड़ाव, श्रीगंगानगर रेवाड़ी पैसेंजर भी हुई प्रभावित

आरक्षण | मय्यड़ में डाला पड़ाव, श्रीगंगानगर-रेवाड़ी पैसेंजर भी हुई प्रभावित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे ट्रैक पर जाट, ट्रेनों के रूट बदले

हिसार | चारसाल बाद जाटों का एक खेमा फिर पटरी पर गया है। आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को उन्होंने मय्यड़ में रेल ट्रैक पर पड़ाव डाल दिया। शाम करीब साढ़े तीन बजे के बाद से हिसार-दिल्ली और हिसार-रेवाड़ी रेलमार्ग ठप हो गया है। पैसेंजर, एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कई को रूट बदलकर गुजारा गया। करीब 300 लोग धरनास्थल पर बैठे हुए हैं। इसमें महिलाएं भी हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व कमाडेंट हवा सिंह सांगवान ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल भरोसा दिलाएं- अगर यूपी समेत अाठ राज्यों को केंद्र में आरक्षण मिलेगा तो हरियाणा के जाटों को भी मिलेगा। इस आंदोलन के कारण श्रीगंगानगर-रेवाड़ी पैसेंजर भी प्रभावित हुई है।

अारक्षण के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठे जाट।

खबरें और भी हैं...