‘कल्पना पिशाच’ नाटक का मंचन 14 को
श्रीगंगानगर|राष्ट्रीय कलामंदिर के नाट्य अनुभाग द्वारा रंगमंडल के संघर्ष पर आधारित ‘कल्पना पिशाच’ नाटक का मंचन 14 फरवरी की शाम 7:16 बजे किया जाएगा। आयोजन चौधरी रामजस कला सदन में होगा। कला मंदिर के सचिव सुरेंद्र कच्छवाहा ने बताया कि गजल सम्राट जगजीतसिंह को समर्पित उक्त नाट्य प्रस्तुति के मुख्य अतिथि चैंबर आफ काॅमर्स के अध्यक्ष बंशीधर जिंदल, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कमलजीत सिंह बराड़ महेश कालड़ा तथा अध्यक्ष कश्मीरीलाल जसूजा होंगे। रिजवान जहीर खान द्वारा लिखित इस एक घंटे के नाटक में निर्देशक मोहन दादरवाल ने श्रीगंगानगर की 14 नवोदित प्रतिभाएं अभिनय करेंगी।