पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संयुक्त निदेशक ने दिए भामाशाह योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाने के निर्देश

संयुक्त निदेशक ने दिए भामाशाह योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| जिलेभरमें भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच पाए। इसके लिए शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में संयुक्त निदेशक संगीत चौधरी ने पीएमओ कार्यालय में बैठक ली। इसमें उन्होंने योजना का लाभ देने में रही समस्याओं पर मंथन किया और योजना का प्रचार-प्रसार गांव-गांव करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में पीएमओ बीकानेर से आए संयुक्त निदेशक डॉ. एचएस बराड़, डॉ. सुनीता सरदाना, सीएमएचओ डॉ. वीपी असीजा, डीप्टी सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार सिंगला, एसीएमएचओ डॉ. दीपिका मोंगा और जिला अस्पताल में नियुक्त किए गए भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना प्रभारी डॉ. सुखपाल बराड़ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे। संयुक्त निदेशक ने बताया कि सरकार का प्रयास है कि लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भी मुफ्त इलाज मिल सके। इसके लिए प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों से अनुबंध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीकरणपुर के बेनीवाल हॉस्पिटल और शहर के बहल हॉस्पिटल में योजना शुरू कर दी गई है। वहीं तीन-चार अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों से भी योजना लागू कराना प्रस्तावित है। इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...