बठिंडा से सूरतगढ़ तक जल्द बिजली से चलेगी ट्रेन: जीएम
बठिंडासे सूरतगढ़ तक जल्द ही बिजली से ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इसकी मंजूरी जारी कर दी है। रेवाड़ी सेक्शन में विद्युतीकरण हो रहा है। जनता की मांग पर बाड़मेर-कालका-हरिद्वार लिंक ट्रेन में एक कोच भी बढ़ाया जाएगा।
यह जानकारी उत्तर-पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अनिल सिंघल ने दी। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि बाड़मेर-कालका-हरिद्वार लिंक ट्रेन में एक कोच बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। निकट भविष्य में 2 कोच और बढ़ाए जाएंगे ताकि यात्रियों को परेशानी हो। इस दौरान बीकानेर मंडल प्रबंधक राजीव सक्सेना सहित हेड आफिस मंडल से आए रेलवे के उच्चाधिकारी मौजूद थे।