वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का सदस्यता अभियान
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
वरिष्ठनागरिक कल्याण समिति, श्रीगंगानगर का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। सचिव डॉ. सीएल ‘गोरखा’ ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक समिति के सदस्य बनने के लिए उप सचिव डॉ. केएल मिड्ढा, सचिव डॉ. सीएल ‘गोरखा’, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद कालड़ा तथा प्रवक्ता मनीराम सेतिया से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिना किसी भेदभाव के वरिष्ठ नागरिक समिति के सदस्य बन सकते हैं। जिन सदस्यों के पास आईडी कार्ड नहीं हैं या गुम हो चुके हैं अथवा स्थाई पता बदल चुका है, वे नया पता शीघ्र अपडेट करवा लें। ताकि अप्रैल में होने वाली आमसभा के लिए प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को आमंत्रित किया जा सके।