पटवार भर्ती परीक्षा आज, डेढ़ घंटा पहले पहुंचाना होगा केंद्र पर
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
पटवारीभर्ती परीक्षा शनिवार को होगी। जिलेभर से 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे और इनके लिए श्रीगंगानगर शहर में ही 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक है, लेकिन अभ्यर्थियाें को डेढ़ घंटा पहले आना होगा।
नोडल अधिकारी जिला परिषद सीईओ विश्राम मीणा ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर एक-एक अभ्यर्थी की सघनता से जांच होगी। पुरुष महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाफ लगाया गया है। इसलिए सभी को डेढ़ घंटा पहले आने को कहा गया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड तय किया है। इसके अनुसार अभ्यर्थियों को सादे कपड़े पहनकर आना होगा। सूट, टाई, मफलर, जैकेट, कोट, ब्लेजर, शाल पहनने पर पाबंदी रहेगी। शर्ट स्वेटर भी बिना बटन के होने चाहिए। शर्ट में बैज भी नहीं होना चाहिए। महिलाएं बालों में रबरबैंड या साधारण किस्म की हेयर पिन ही लगाकर आएंगे। अभ्यर्थी अपने साथ किसी तरह का इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं लाएंगे।