पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर नहर के कट पाटने में लगेगा समय

बीकानेर नहर के कट पाटने में लगेगा समय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. बरसातके दौरान पंजाब के खेतों में भरा पानी निकालने के लिए बीकानेर नहर की पटरी में लगाए कट पाटने में अभी समय लगेगा। शनिवार को स्थानीय किसानों ने पंजाब जाकर कट भरने के कार्य को देखा। पंजाब गए किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता सुभाषचंद्र सहगल, देवेंद्र सिंह, पूर्ण सिंह पवन कुमार ने बताया कि फाजिल्का मलोट रोड के पास स्थित नुकेरियां गांव से लेकर सलामेवाला तक नहर की पटरी में कई जगह कट लगे हुए हैं। इन कटों को मिट्टी से ही भरा जा रहा है। टूटी हुई लाइनिंग को पक्का नहीं किया जा रहा है।