पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम विजिट में आए मामलों का निस्तारण करें : एसपी

सीएम विजिट में आए मामलों का निस्तारण करें : एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.

सीएमविजिट के समय आए मामलों का निस्तारण तत्परता से किया जाए। कोई भी मामला लंबे समय तक पेंडिंग रहे। यह बात एसपी हरीप्रसाद शर्मा ने शनिवार अपरान्ह पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग कही। पिछले महीने की तुलना में इस माह पुराने मामलों के निस्तारण में दो प्रतिशत की कमी आई। लंबित मामलों का निस्तारण जल्दी कर परिवादी को राहत दें। एक्ट की कार्रवाई ज्यादा से ज्यादा करें। छवि का ख्याल रखते हुए पुलिस काम करें ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो। उन्होंने सभी एसएचओ से थाने वाइज रिकार्ड भी लिया। साथ ही बीट प्रणाली को मजबूत करने को कहा ताकि अपराधियों में भय रहे। शहर ग्रामीण क्षेत्र में शरारती तत्वों खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। जुआ, शराब सट्टे का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा जाए। यदि इस मामलों में किसी भी पुलिसकर्मी की मिलीभगत सामने आई तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा।