एमडी कॉलेज में हुई निबंध प्रतियोगिता
श्रीगंगानगर. हिंदीदिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को महर्षि दयानंद कॉलेज के हिंदी विभाग में राष्ट्रीय संयुक्त योजना के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने \\\"हिंदी भाषा की उपयोगिता और इसका प्रचार कैसे हो\\\' विषय पर निबंध लेखन किया गया। कला की विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा शर्मा ने बताया कि भारत की प्रथम राजभाषा हिंदी है। मगर अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव वाले दौर में हिंदी का क्रेज धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। गुजरात से आए कलाकार इंद्र पाल ने पेपर आर्ट के माध्यम से हिंदी की उपयोगिता को दर्शाया। फिर सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश धींगड़ा, अंजलि सिंह, सरला सिंगला, दीपक मील और अन्य लोग मौजूद थे।