पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्ड मेकिंग में आशीष और हर्ष ने बाजी मारी

कार्ड मेकिंग में आशीष और हर्ष ने बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. आरतीमोंटेसरी एकेडमी में शनिवार को कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता भरत हाउस और अभिमन्यु हाउस के विद्यार्थियों के बीच हुई। इसमें विद्यार्थियों ने डोरेमोन, मिक्की माउस, मैंगो स्टाइल आदि विभिन्न आकार के कार्ड तैयार किए। प्रतियोगिता में भरत हाउस के आशीष और अभिमन्यु हाउस के हर्ष पटवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

फिल्मसे जाना नशे का शरीर पर दुष्प्रभाव

श्रीगंगानगर. तपोवननशामुक्ति एवं पुनर्वास संस्थान की ओर से नशा मुक्ति हेतु जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि अभियान की शुरुआत शनिवार को सनातन धर्म उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुई। इसमें दोपहर 3 से 4 बजे तक शराब के दुष्प्रभाव छात्रों को फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। इसमें तकरीबन 300 विद्यार्थियों अध्यापकों ने भी फिल्म को देखा। इस दौरान प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष विजय गोयल, भूपेंद्र गुप्ता, संदीप कटारिया, तरुण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

ओपीजुनेजा बने सहायक महासचिव

श्रीगंगानगर. ऑलइंडिया एसबीबीजे एम्पलाइज को आर्डिनेशन कमेटी का अखिल भारतीय अधिवेशन जयपुर में संपन्न हुआ। अधिवेशन को अकाल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन की राष्ट्रीय महासचिव सीएच वेंकटचलम एवं पूर्व सांसद गुरदास गुप्ता ने संबोधित किया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें जयपुर के महेश मिश्रा को महासचिव श्रीगंगानगर से ओपी जुनेजा को सहायक महासचिव को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी में मोहन गौरी पीआर विश्नोई को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया।

स्कूलमें हुआ पौधरोपण

श्रीगंगानगर. भोपालवालाआर्य उमा विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य गोपाल दास सिंगला ने बताया कि विद्यालयों के व्याख्याता शिक्षकों के साथ एनएसएस के स्वयं सेवकों ने प्रांगण में पौधरोपण किया। साथ ही उन्होंने प्रांगण की सफाई भी की। वहीं अंत में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्रों को पुरस्कृत किया गया।