पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीगंगानगर| राजकीयलॉ कालेज का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार

श्रीगंगानगर| राजकीयलॉ कालेज का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| राजकीयलॉ कालेज का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक कामिनी जिंदल मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की, इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। इसके बाद वर्ष भर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल आने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने स्टूडेंट्स को प्रशस्तिपत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विषिष्ठ अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्र बिश्नोई के साथ प्रिंसीपल डॉ. विश्वनाथ सिंह, अध्यक्ष दुलीचंद नायक, मुकेश भार्गव समेत विभिन्न लोग मौजूद थे।

वार्षिकोत्सव में प्रतिभाशाली का सम्मान

खबरें और भी हैं...