पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयकर विभाग से 36.5 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

आयकर विभाग से 36.5 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस की मदद से संभव हुई गिरफ्तारी

कपिलमूलतः श्रीगंगानगर के चहल चौक इलाके का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने आईडीबीआई बैंक में आशीष गाेयल के नाम के फर्जी खाते की डिटेल हासिल की गई तो उसमें लिंक किए गए मोबाइल का आईईएमआई नंबर ट्रेस कर जांच की गई तो यह कपिल कंसल की माता का होना पाया गया। वहीं कपिल कंसल की फेसबुक प्रोफाइल आईडी चेक की गई तो कपिल कंसल का सीए होना एवं विशाल टावर जनकपुरी में आॅफिस चलाना सामने आया। इस पर दिल्ली पुलिस की मदद ली गई और कपिल से पूछताछ की गई तो उसने किसी मृत व्यक्ति की ओर से समस्त फर्जीवाड़ा किया जाना बताया। लेकिन, पुलिस ने कपिल कंसल को राउंडअप कर सघन पूछताछ की तो उसने तमाम फर्जीवाड़ा कर ठगी किया जाना स्वीकार किया। तब साफ हो गया कि आशीष गोयल नाम का कोई व्यक्ति कभी इस मामले में था ही नहीं बल्कि पूरा कृत्य कपिल द्वारा करना ही पाया गया।

5करोड़ से ज्यादा का टीडीएस हासिल किया

पुलिसने जब दिल्ली में आयकर विभाग से कपिल कंसल की ओर से की गई धोखाधड़ी की जानकारी ली तो आयकर अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि कपिल कंसल ने फर्जी फर्मों के आधार पर दिल्ली में ही करीब 5 करोड़ से ज्यादा का टीडीएस धोखाधड़ी से हासिल किया है। वहीं दिल्ली में फर्जी टीडीएस हासिल करने वाली फर्मों का लेनदेन गंगानगर की फर्जी फर्म के साथ होता रहा। यह फर्में कपिल कंसल से लिंक्ड हाेना पाया गया। इस मामले में दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा में 29 जनवरी को मुकदमा दर्ज होना बताया गया है।

आरोपी कपिल

आरोपी की फेसबुक प्रोफाइल मोबाइल के आईईएमआई नंबर से पुलिस को मिली मदद

खबरें और भी हैं...