पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन साल की बच्ची भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

तीन साल की बच्ची भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

स्वाइनफ्लूकी जांच रिपोर्ट में दो नए मरीजों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की गई है। इन दोनों मरीजों का सोमवार को ही अलग-अलग प्राइवेट हॉस्पिटल में आना बताया जा रहा है। इनमें से एक मोहनपुरा निवासी जगदीशसिंह की तीन साल की बच्ची नवरोज है। उसे शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में सोमवार रात भर्ती कराया गया था और रात को ही इसका सैंपल ले लिया गया। वहीं, दूसरे हॉस्पिटल में दिखाने आई 1 जैड निवासी सुखपाल कौर प|ी हरविंद्र सिंह ओपीडी मरीज थी। सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर डॉक्टर ने इन्हें एन1,एच1 की जांच कराने की सलाह दी। आज दोनों संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार सिंगला के अनुसार दोनों मरीजों की हालत बेहतर है। बुधवार को इन मरीजों के आसपास के 50 घरों का सर्वे कर जांच की जाएगी। यदि उस इलाके में काेई और मरीज बी केटेगरी का पाया जाता है तो उसे उसके परिवार को टेमी फ्लू दवा दी जाएगी। डॉ. सिंगला के अनुसार पॉजिटिव पाए गए मरीजों के अटेंडेंट को पहले ही यह दवा दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...