42 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी देंगे पटवार परीक्षा
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर
पटवारभर्तीपरीक्षा 13 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगी। इसमें 18 हजार अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा के लिए यहां जिला परिषद के सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसलिए परीक्षा जिला परिषद प्रशासन की देखरेख में होगी। सीईओ विश्राम मीणा ने बताया कि पटवार भर्ती परीक्षा यहां जिला मुख्यालय की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में 42 केंद्रों पर सुबह 11 बजे शुरू होगी। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो, इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा एक पारी में ही होगी।
5सतर्कता दल करेंगे निगरानी
परीक्षासुचारू रूप से कराने के लिए इस अवधि में पांच सतर्कता दल निगरानी रखेंगे। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए 8 उप समन्वयक भी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा सह केंद्र अधीक्षक भी मौजूद रहेंगे। आंतरिक उड़नदस्तों का गठन कर प्रत्येक केंद्र पर फ्रिशिंग में पुलिसकर्मी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लगाया गया है। इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल कंट्रोल करने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।