पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी आबादी में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी से पिता पुत्र घायल

पुरानी आबादी में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी से पिता-पुत्र घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

पुरानीआबादीमें सोमवार रात दो पक्षों में विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी से पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को देर रात ही पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने परिवादी के पर्चा बयान के आधार पर पुरानी आबादी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पुरानी आबादी वार्ड नंबर 6 निवासी सुरेंद्रपाल सिंह ने अपने बयानों में बताया कि बीती रात करीब 11 बजे दीपू, मनोहर, मोहन चार-पांच अन्य युवकों ने उनके घर पर ईंटों पत्थरों से हमला कर दिया था। पत्थरबाजी में सुरेंद्रपाल सिंह उसके पुत्र काकू उर्फ गुरसिमरन सिंह घायल हो गए। आरोपियों ने परिवादी के घर पर पत्थरबाजी की। इससे मुख्य दरवाजों सहित घरेलू सामान टूट-फूट गया। दहशत के माहौल में आसपास के लोगों ने घायल सुरेंद्रपाल सिंह उसके पुत्र काकू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही बीती देर रात पुरानी आबादी थाना के हवलदार राकेश शर्मा जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे और हमले के आरोपी तीन युवकों को शांतिभंग में राउंडअप कर लाए।

परिवादी ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि आरोपियों ने पहले करीब 9 बजे उसके पुत्र गुरसिमरन सिंह के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उनके घर आए और पत्थरबाजी करने लगे। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के युवकों ने पहले साथ बैठकर शराब आदि का सेवन किया और इसके बाद दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी युवक भी इसी इलाके में स्थित कोढ़ियावाली पुलिया के निकट ही रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...