पेस्टीसाइड विक्रेताओं ने बंद रखीं दुकानें
श्रीगंगानगर| केन्द्रसरकार के कीटनाशक/उर्वरक विक्रेताओं के लिए कृषि विज्ञान स्नातक की शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करने के विरोध में मंगलवार को यहां के पेस्टीसाइड्स विक्रेताओं ने एक दिवसीय हड़ताल रखी और अपना कामकाज बंद रखा। पेस्टीसाइड्स डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चुघ ने बताया कि केन्द्र सरकार के इस निर्णय से वर्तमान कीटनाशक/उर्वरक व्यापारियों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा तथा उनका व्यवसाय बंद होने की हालत में जाएगा।