पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेरा चंडीगढ़ हो जु जमा सूना जे पिंडा वाले जट्ट मुड़ गए...पर निंजा की ग्रुफी

तेरा चंडीगढ़ हो जु जमा सूना जे पिंडा वाले जट्ट मुड़ गए...पर निंजा की ग्रुफी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। जट्टवाली करके दिखाऊं.. तेनूं किन्नां प्यार करदा, दिल मेरा भी करदा मिलन दा.. अज दिन वेलेंटाइन दा, तेरा चंडीगढ़ हो जु जमा सूना जे पिंडा वाले जट्ट मुड़ गए...जैसे विभिन्न गीतों से मंगलवार को पंजाबी गायक निंजा ने शहर के युवाओं को अपना दीवाना बना लिया। मौका था एसडी बिहाणी काॅलेज के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह \\\"स्पंदन 2016\\\' का। उत्सव 11 बजे से शुरू हो गया। सबसे पहले काॅलेज के स्टूडेंट्स ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इसके बाद निंजा 2:30 बजे स्टेज पर आए और धूम मचा दी। सबसे पहले उन्होंने \\\"सरस्वती स्वर दीजिए.. ज्ञान दीजिए\\\' गाकर सभी देवी-देवताओं को नमन किया, इसके बाद गीतों की प्रस्तुति शुरू की। निंजा की गीतों के साथ-साथ ग्रुफी आकर्षण का केंद्र बनी रही। निंजा ने गजल सम्राटा जगजीतसिंह को भी श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री निहालचंद ने काॅलेज में लेक्चर थिएटर बनाने के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा भी की।

(पेज5 भी पढ़ें)

खबरें और भी हैं...