पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडी कॉलेज में पुलिस से भिड़े युवा, चली लाठियां

एसडी कॉलेज में पुलिस से भिड़े युवा, चली लाठियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| युवाओंमें निंजा के सुरों का जादू ऐसा चला कि वे सबकुछ भूलकर उसके दीवाने हो उठे। कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी, जो बार-बार स्टेज तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। इस चाह में वे पुलिसकर्मियों से भी भिड़ने को तैयार थे। कई युवकों की पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की भी नौबत गई थी। कई बार हवा में लाठी लहराने के बाद भी जब युवक नहीं माने तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इससे कई युवक कुर्सियों से नीचे गिर गए और उन्हें हल्की चोटें भी आईं।

येरहे मौजूद

जिलाप्रमुख प्रियंका श्योराण, बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी, ओपी महेंद्रा, बंशीधर जिंदल, गोविंद सक्सेना, प्रिंसिपल डॉ. एएस मान, पारस तिवारी, अनुज साहू, साहिल बेदी, जाड़न चौधरी, दामिनी स्वामी, सुमन समेत विभिन्न कालेजों के स्टूडेंट्स लीडर मौजूद थे।

गाने का शौक था, गुरु ने पहचाना हुनर: निंजा

खबरें और भी हैं...