- Hindi News
- National
- श्रीगंगानगर| रोटरीक्लब श्रीगंगानगर के अध्यक्ष गौरव मुखीजा के नेतृत्व में
श्रीगंगानगर| रोटरीक्लब श्रीगंगानगर के अध्यक्ष गौरव मुखीजा के नेतृत्व में
श्रीगंगानगर| रोटरीक्लब श्रीगंगानगर के अध्यक्ष गौरव मुखीजा के नेतृत्व में हनुमानगढ़ रोड, बालाजी धाम के पीछे स्थित रोटरी भवन में मंगलवार को रोटरी क्लब, श्रीगंगानगर का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के संस्थापक वयोवृद्ध एमएल पेड़ीवाल को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पीएन चड्ढा, एडवोकेट जितेन्द्र किनरा, एडवोकेट सतीशचन्द्र जैन, पवन अनेजा, मधु ग्रोवर, जागृति ईशपुन्यानी, संजीव नारंग, डॉ. जसप्रीत सिंह कोचर, विनोद गोयल सहित रोटरी क्लब के समस्त पूर्व अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. संदीप चौहान एवं डॉ. प्रेम मित्तल ने किडनी एवं हृदय रोगों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
रोटरी क्लब का 57 वां स्थापना दिवस